{"_id":"f57d312d3b1a3f6a12e162d50457b859","slug":"what-happened-in-the-night-with-the-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में क्या हुआ किसान के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में क्या हुआ किसान के साथ
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर के गांव झिरबड़ी में एक व्यक्ति का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
व्यक्ति की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और बाइक भी गायब मिली हैं। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
गांव झिरबड़ी में शनिवार को 43 वर्षीय लखपत का शव रक्तरंजित हालत में कमरे में परिजनों को पड़ा मिला। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना सदर प्रभारी प्रोबेशनर डीएसपी विजय देशवाल टीम सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एफएसएल टीम को भी बुला लिया।
मौके से साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
मृतक लखपत के बड़े भाई रामपाल ने बताया कि वह चार भाई थे। इनमें लखपत तीसरे नंबर के थे। लखपत शुक्रवार को घर में अकेले थे।
उनकी पत्नी सुदेश और दो बच्चे छुट्टियां होने के कारण अपने मामा के घर गए हुए हैं। शुक्रवार की शाम उन्होंने लखपत को खाना खिलाया और कमरे के ऊपर छत पर सो गया।
सुबह उनका शव नीचे कमरे में पड़ा मिला। उनके सिर और नाक के पास से खून बह रहा था। उन्होंने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। इनमें बड़ी बेटी है, जबकि बेटा छोटा है।
विज्ञापन
बाइक और मोबाइल भी मिले गायब
परिजनों ने पुलिस को बताया कि लखपत के पास बाइक और मोबाइल भी थे। लेकिन, उसकी बाइक और मोबाइल दोनों ही उसके घर से गायब हैं। परिजनों ने किसी पर भी शक नहीं जताया है।
दम घुटने से हुई मौत
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में अभी मौत के सभी कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों ने उसकी मौत का कारण दम घुटना बताया है।
ऐसे में परिजनों ने संभावना जताई है कि किसी ने उसका सोते समय गला घोंट दिया होगा।
झिरबड़ी निवासी व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। मौके से बाइक और मोबाइल भी गायब मिले हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकलवाई जा रही हैं। फिलहाल उसके भाई कर्म सिंह के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजय देशवाल, प्रोबेशनर डीएसपी एवं एसएचओ, थाना सदर, कुरुक्षेत्र