फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather pattern changed in Haryana, heavy rains in many districts, problem of water logging in Kurukshetra

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला: कई जिलों में झमाझम बारिश, कुरुक्षेत्र में जलभराव की समस्या

Mon, 28 Aug 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 28 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

हरियाणा में किसान पिछले कईं दिनों से बारिश होने की बाट जोह रहे थे। गर्मी के चलते धान की फसल पर भी असर दिखाई देने लगा था। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी कुछ रौनक दिखाई देने लगी है।

विज्ञापन
Weather pattern changed in Haryana, heavy rains in many districts, problem of water logging in Kurukshetra
हरियाणा में मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में सुबह ही झमाझम बारिश हुई, जिससे पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश से शहर के कईं क्षेत्रों में जलभराव भी हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला भर में पिछले कईं दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग बेहाल होने लगे थे। सोमवार सुबह ही अचानक मौसम में बदलाव आया और झमाझम बारिश होने लगी।

विज्ञापन


धान की फसल को मिलेगी फायदा
इसके बाद तेज हवाएं भी चली, जिससे मौसम सुहावना हो गया। उधर बारिश से धान की फसल में भी फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसान पिछले कईं दिनों से बारिश होने की बाट जोह रहे थे। गर्मी के चलते धान की फसल पर भी असर दिखाई देने लगा था। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी कुछ रौनक दिखाई देने लगी है। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिन और माैसम में बदलाव रहेगा। कृषि विशेषज्ञ डॉ सीबी सिंह का कहना है कि बारिश से धान व सब्जियों की फसलों में भी फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed