{"_id":"6731269b5bea3ccd89028e87","slug":"weather-is-changing-doctors-are-advising-to-be-cautious-about-health-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-126714-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बदल रहा मौसम, डॉक्टर दे रहे सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बदल रहा मौसम, डॉक्टर दे रहे सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में गिरते तापमान से सुबह और शाम को ठंडक का एहसास हो लगा है, जिससे चलते अल सुबह से साढ़े आठ बजे तक शहर के कई इलाकों में हल्की धुंध भी देखने को मिली, जिससे दृश्यता भी कम रही दृश्यता कम होने से वाहन भी रेंगते नजर आए तथा उनकी आवाजाही भी कम रही। हल्की धूप खिलने से धुंध तो साफ हुई परंतु दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम में बदलाव के चलते खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। डॉक्टर भी लोगों को बदलते मौसम में सेहत के प्रति सावधान रहने की लोगों को सलाह दे रहे हैं।
मौसम हुए बदलाव से लोगों ने अपने अपने गर्म कपड़ों को निकाल लिया। सुबह तथा शाम को लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने भी दिखाई दिए। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा। साथ ही धूप कम खिलने से कोहरा व कम दृश्यता होने के साथ-साथ तेजी से ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में परिवर्तन के कारण होने वाली समस्याओं जैसे खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा इत्यादि के मरीजों की भीड़ नागरिक अस्पताल में दिखने के मिल रही है।
सुबह के समय तीस मिनट तक सैर तथा व्यायाम अवश्य करें : डॉ. शैली
एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं का कहना है कि बदलते मौसम के दौरान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे वायरल के होने वाली बीमारी जैसे- खांसी, जुकाम, अस्थमा, बुखार आदि के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इनमें ज्यादातर बच्चे व बुजुर्ग शामिल है क्योंकि इनमें उम्र के हिसाब से प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिस कारण यह जल्दी इन बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हमें प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फलों व हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। साथ सभी को सुबह के समय तीस मिनट तक सैर तथा व्यायाम अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही अपने आस-पास की स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए।