फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather: Cold wave moved at a speed of 23 km.

मौसम : 23 किमी रफ्तार से चली शीतलहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Weather: Cold wave moved at a speed of 23 km.
कुरुक्षेत्र। गांव पलवल के पास खेत में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। बादल तो कभी धूप खिल रही है। यही क्रम बुधवार को भी जारी रहा, जिसके साथ ही 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही।
विज्ञापन

इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई तो वहीं पूरे सप्ताह मौसम में यह बदलाव जारी रहने की संभावना भी जताई जा रही है। दोपहर के समय धूप खिली तो लोग घरों से बाहर पार्काें, घरों की छतों, मैदानों में धूप का लुत्फ लेते दिखाई।
विज्ञापन

दोपहर के समय ब्रह्मसरोवर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी लगी रही। शाम के समय फिर से मौसम से ठंडक का एहसास होने लगा। अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बदलते मौसम से जारी ठंड के चलते किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। उनका कहना है कि अभी गेहूं की फसल को ठंडक की जरूरत है। अगेती किस्म की बुआई की गई गेहूं बालियां भी लेने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed