फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Was going to donate blood to save brother, road accident took his life

अस्पताल में उपचाराधी बड़े भाई को रक्त देने जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Was going to donate blood to save brother, road accident took his life
इस्माईलाबाद। बड़े भाई की जान बचाने के लिए रक्तदान करने जा रहा एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा 12 दिसंबर को शाहाबाद ठोल रोड से आगे कलसाना गांव के पास हुआ था, जब तक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार व्यक्ति को चपेट में ले लिया। दुघर्टना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान वीरवार को उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार कृष्ण कालड़ा-38 के बड़े भाई सुरेंद्र कुमार बीमारी के चलते मुलाना कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान सुरेंद्र कालड़ा को रक्त की जरूरत थी, जिसके चलते कृष्ण अपने बीमार भाई को रक्त देने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। जब वह शाहाबाद ठोल रोड से होते हुए कलसाना गांव के पास पहुंचा तो एक कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कृष्ण कालड़ा को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। पीजीआई में इलाज के दौरान वीरवार को कृष्ण की मौत हो गई। शाहाबाद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed