फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Voting remained closed for an hour in Beed Sujra due to voting machine breaking down.

Kurukshetra News: बीड़ सुजरा में वोटिंग मशीन खराब होने के एक घंटा बंद रहा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Voting remained closed for an hour in Beed Sujra due to voting machine breaking down.
कुरुक्षेत्र/बाबैन। क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर गर्मी होने के बावजूद सुबह से ही मतदान करने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गईं और महिलाओं व युवाओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। गांव बीड़ सुजरा में वोटिंग मशीन खराब होने के कारण लगभग एक घंटा मतदान बंद रहा है। पोलिंग पार्टी के द्वारा मशीन को बदलने के बाद मतदान सुचारू रूप से चला।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश कुमार ने बताया कि वोटिंग मशीन खराब होने के कारण बूथ पर लंबी लाइनें लग गई थी लेकिन वोटिंग मशीन पर लगभग 40 वोट डालने के बाद वोटिंग मशीन खराब हो गई थी। मशीन लगभग एक घंटा बाद बदली गई। बाबैन थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने क्षेत्र के गांवों में पोलिंग बूथों पर जाकर हो रहे मतदान का मुआयना किया। मतदाता संजीव सिंगला गोल्डी ने मतदान करने के उपरांत बताया कि चुनाव आयोग द्वारा हर मतदाता तक मतदान से पूर्व ही मत डालने के लिए स्लिप घर-घर पहुंचाकर एक सराहनीय कदम उठाया है। पहली बार मतदान कर रहे युवा दिव्यदीप ने कहा कि हर मतदाता को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed