फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vineeta got a place with her husband

Kurukshetra News: विनीता को मिला पति का साथ तो हासिल किया मुकाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vineeta got a place with her husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कहते हैं कि शादी के बाद महिला की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और महिला नौकरी कर रही हो व साथ में दो बच्चों की जिम्मेदारी हो तो वह उनमें ही उलझ कर रह जाती है। लेकिन मन में कुछ हासिल करने का जुनून हो और परिवार का सहयोग मिल जाए तो इन जिम्मेदारियों के बीच भी महिला अपने सपनों को साकार कर सकती है। ऐसा ही कर दिखाया है शहर के कल्याण नगर में रहने वाली आयुर्वेदिक डॉक्टर विनीता गांधी ने।
वर्तमान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर दबखेडी के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में नौकरी करते हुए व दो बच्चों की देखभाल के बाद भी अपने सपने को पूरा किया है। इस सफर में डॉक्टर पति के सहयोग से उन्होंने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी की नियुक्ति प्राप्त की है।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर शहर व परिजनों में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि वह खुद व उनका पति दोनों आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वडोदरा, गुजरात से हासिल कर वहीं के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएमएस की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2014 में शादी करने के बाद कुरुक्षेत्र में ही एक निजी पंचकर्म सेंटर चलाया। कुछ समय बाद पति को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य प्रोग्राम के तहत आयुर्वेदिक डॉक्टर के तौर पर सेवाएं देने का मौका मिला। चार साल बाद उन्होंने भी आयुर्वेदिक डॉक्टर के तौर पर प्रदेश सरकार में सेवाएं देनी शुरू कर दीं। इसके बाद उन्होंने एचपीएससी की परीक्षा पास करके आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी के तौर पर नियुक्ति प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed