फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Villagers took out road show after winning gold medal

गोल्ड मेडल जीतने पर ओलंपियन के बैनर के साथ ग्रामीणों ने निकाला रोड शो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers took out road show after winning gold medal
टोक्यो ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने की खुशी में गांव मुर्तजापुर में ग्रामीणों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के सैकड़ों युवाओं ने बस स्टॉप पर मिठाइयां बांटकर राहगीरों के साथ खुशी साझा की। इससे पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ युवाओं ने नीरज चोपड़ा के बैनर के साथ रोड शो निकाला। आयोजक जितेंद्र गोलन व विकास गोलन ने कहा कि नीरज चोपड़ा और सुरेंद्र पालड़ सहित हरियाणा के सभी खिलाड़ियों ने देश के लिए ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नीरज ने समाज व देश का नाम ऊंचा करने के साथ-साथ मिल्खा सिंह के ट्रैक एंड फील्ड गेम में गोल्ड मेडल लाने के सपने को भी पूरा किया है। गांव खंदरा के किसान के बेटे नीरज चोपड़ा ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर ओलिंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीत कर दुनिया का दिल जीत लिया है। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर दिनेश गोलन, संदीप गोलन, भरत चंडीगढ़ फार्म, दिनेश गोलन, रवि, रिंकू, रोहित, कुलदीप, प्रदीप, राजेंद्र, संदीप, अमित, भीम राजेश, छोटू, प्रियांशु, शीलू, साहिल और हाकम सहित अनेक युवाओं ने अपनी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed