फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Village outsider's daughters dominate in ska martial arts

Kurukshetra News: स्के मार्शल आर्ट में छाई गांव बाहरी की बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:21 AM IST
विज्ञापन
Village outsider's daughters dominate in ska martial arts
कुरुक्षेत्र। खेलो इंडिया वूमेन लीग स्के मार्शल आर्ट्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाहरी गांव की बेटियों ने कामयाबी हासिल की है। गांव की बेटियों ने सात स्वर्ण पदक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। स्के एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के बैनर तले 30 से 31 मार्च को स्के मार्शल आर्ट्स का आयोजन द ब्रिटिश स्कूल पंचकूला में कराया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 200 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन


कोच विजय गागट ने बताया कि हरमन ने सब जूनियर कैटेगरी में 53 किलो भार वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण पदक, 25 किलो भार वर्ग में सीरत ने कांस्य पदक, 41 किलो भार वर्ग में वंशिका ने कांस्य पदक, 33 किलो भार वर्ग में नव्या ने स्वर्ण पदक, केवन प्रतियोगिता में जानवी ने स्वर्ण पदक, नव्या ने रजत पदक, तन्वी ने कांस्य पदक और जूनियर कैटेगरी वर्ग 38 किलो भार वर्ग में जश्नप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया। जबकि 42 किलो भार वर्ग में सिमरन ने स्वर्ण पदक, 46 किलो भार वर्ग में इश्मीत कौर ने रजत पदक और 50 किलो भार वर्ग में प्रियंका सैनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं केवन प्रतियोगिता में मनदीप कौर ने स्वर्ण पदक, सीनियर कैटेगरी वर्ग में 50 किलो भार वर्ग में मन्नत ने स्वर्ण पदक और केटू प्रतियोगिता में बलविंदर कौर रजत पदक हासिल करने में कामयाब रही। बेटियों का गांव में पहुंचने पर गांव के सरपंच की ओर से स्वागत किया गया। सरपंच सतप्रकाश ने बेटियों को कड़ी मेहनत करने को कहा और भविष्य में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed