{"_id":"63602ef0ef45d729c94aceda","slug":"utd-beats-haryana-ghazal-sola-dance-group-song-kurukshetra-news-knl1260466139","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीडी ने हरियाणा गजल, सोला डांस ग्रुप सांग में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीडी ने हरियाणा गजल, सोला डांस ग्रुप सांग में मारी बाजी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में हरियाणवीं ग्रुप डांस की प्रस्तुति देते हुए केयू की कलाकार।
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 35वें रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) के विभिन्न प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुआ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के टीचिंग डिपार्टमेंट की विभिन्न टीमों ने हरियाणवी गजल, सोला डांस (वुमेन), हरियाणवी ग्रुप सांग, एक्जिबिशन पेंटिंग हरियाणवी प्रतियोगिता में बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं केयूके यूटीडी के प्रतिभागी ड्यूट रागनी, ऑन द स्पॉट पेंटिंग व ग्रुप डांस हरियाणवी व हरियाणवी वन एक्ट प्ले में दूसरा स्थान रहे। हरियाणवी फॉक इंस्ट्रुमेंटल सोलो, शॉर्ट फिल्म इन हरियाणवी एंड हरियाणा और ग्रुप डांस रसिया में तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी भजन एवं मोनो एक्टिंग में यूटीडी के प्रतिभागी पांचवें स्थान पर रहे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि रत्नावली समारोह हरियाणा की परंपरा, संस्कृति एवं विरासत को संजोए रखने का बेहतरीन कार्य कर रहा है। यह कार्यक्रम आने वाली युवा पीढ़ी का हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा एवं रीति रिवाजों से जुड़ना गर्व एवं गौरव की बात है। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।