फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Home Minister Amit Shah will visit Kurukshetra for the fifth time today, tight security arrangements have been made.

Kurukshetra News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पांचवीं बार पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will visit Kurukshetra for the fifth time today, tight security arrangements have been made.
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते प
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पांचवीं बार धर्मनगरी पहुंचेंगे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उनके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हेलीपैड बनाया गया है और वहीं केडीबी के मेला ग्राउंड में ब्रह्मसरोवर के साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां वे बदलाव के बाद लागू किए गए तीन नए कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

2016 में पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचे थे अमित शाह

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित आर्य युवा महासम्मेलन व गुरुकुल के 104वें वार्षिकोत्सव के लिए 22 अक्तूबर 2016 में पहली बार तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे थे। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 26 मार्च 2017 को पंजाबी धर्मशाला में पहुंचे थे। तीन दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत शताब्दी विस्तार कार्यक्रम यहां उन्होंने पार्टी फुल टाइमर्स को संस्कृति, संस्कार, समरसता, संपर्क और संवाद का एक घंटे तक पंचामृत पिलाया था। 22 दिसंबर 2023 को पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान आयोजित संत सम्मेलन में भी पहुंचे थे। यहां से उन्होंने गीता ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया था। इसके बाद 27 सितंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री सीएम सिटी लाडवा पहुंचे थे, जहां विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। यहां उन्होंने अग्निवीर व अन्य केंद्र सरकार की योजनाओं पर खुलकर चर्चा की थी और कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को भी घेरा था। उन्होंने कहा था कि राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर शुक्रवार शाम तक रोक लगा दी है। वहीं करीब एक किलोमीटर के दायरे तक पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। पूरे शहर में नाकेबंदी की गई है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों ने नजरें टिकाई हुई हैं। वीरवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और विभिन्न जिलों से आए हुए पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में किसी प्रकार लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस की ओर से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, मेला ग्राउंड सहित शहरभर में निगरानी की जा रही है। पुलिस की टीमों ने शहर के होटलों व धर्मशालाओं को देर रात तक जांचा। आयोजन में आने वाले सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए और प्रत्येक व्यक्ति को इनसे होकर गुजरना होगा। रैली स्थल में वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते प

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed