फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Home Minister Amit Shah will reach Saint Conference in Kurukshetra today

Kurukshetra: संत सम्मेलन में पहुचें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा- गीता में हर समस्या का समाधान मौजूद

Fri, 22 Dec 2023 03:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Dec 2023 03:19 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद गीता के ज्ञान को संत-महात्मा प्रचार कर रहे हैं। गीता में हर समस्या का समाधान मौजूद है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन की शंकाओं का समाधान के लिए गीता का उपदेश दिया था।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will reach Saint Conference in Kurukshetra today
केंद्रीय मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव चलते के आज पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत किया। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी अवदेशानंद सहित कई संत-महात्मा पहुंचे। संत सम्मेलन में सीएम मनोहर लाल ने स्मृति चिह्न भेंट कर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

विज्ञापन

 

अमित शाह ने कहा कि इस देश की महान संस्कृति को भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ा रही है। देश की एकता और अखंडता के लिए जम्मू कश्मीर से 370 हटाई गई। देश को पंथ निरपेक्ष बनाने के लिए तीन तलाक का कानून हटाया गया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद गीता के ज्ञान को संत-महात्मा प्रचार कर रहे हैं। गीता में हर समस्या का समाधान मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन की शंकाओं का समाधान के लिए गीता का उपदेश दिया था। वह युद्ध धर्म की स्थापना और लोक कल्याण के लिए लड़ा गया, जिसकी प्रेरणा भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को दी। प्रधानमंत्री मोदी ने गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की भावना व्यक्त की थी। सात साल के दौरान विश्वभर में गीता का ज्ञान दिया जा रहा है।

अमेरिका सरकार से भी गीत महोत्सव को लेकर निमंत्रण आया- सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गीता का उपदेश आज भी जीवन में सार्वभौमिक है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2016 से शुरू किया गया। हाल ही में अमेरिका सरकार से भी गीत महोत्सव को लेकर निमंत्रण आया है। साल 2014 से देश से गुलामी के चिह्न को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। हाल ही में ही देश में अंग्रेजी काल से चल रहे कई कानून को बदलकर देश के अनुकूल बनाने का कार्य किया है।

वहीं, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद सहित देश-विदेश के संत भी जुटे, जो गीता के मर्म पर मंथन किया। सभी विद्ववान लोग पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को लेकर विचार-विमर्श साझा किया। आने वाली पीढ़ी तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने के मार्ग को प्रशस्त किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर व गुप्तचर विभाग के एडीजीपी आलोक मित्तल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संत सम्मेलन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री गीता ज्ञान संस्थानम के जीओ संग्रहालय का अवलोकन किया। इन कार्यक्रमों में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।


केंद्रीय गृह मंत्री के आने के चलते धारा 144 के तहत जारी किए आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर एसपी शांतनु शर्मा ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। वीआईपी मार्ग व उसके आसपास 100 मीटर के दायरा तक सडक़ के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा ना हो, वीआईपी मार्ग के 100 मीटर की परिधी के क्षेत्र में पांच इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय शस्त्र व अन्य किसी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने, खुला पेट्रोल, डीजल की बोतल, कैन पर पूर्णत प्रतिबंध, हैलीपेड स्थल, वीआईपी मार्ग के कार्यक्रम स्थल तथा आसपास ड्रोन/ग्लाईडर उड़ाने, कार्यक्रम स्थल के 500 मीटर के दायरे और मार्गों के दोनों तरफ किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन करने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed