फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uncle murdered with a shovel, kept attacking until his head was split in two.

Kurukshetra News: फावड़ा मारकर चाचा की हत्या, सिर के दो टुकड़े होने तक करता रहा वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Uncle murdered with a shovel, kept attacking until his head was split in two.
कुरुक्षेत्र। गांव जोगना खेड़ा में रविवार को दिनदहाड़े एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। मृतक लाभ सिंह भाजपा नेता जगबीर सिंह जोगना खेडा़ का ताया है और आरोपी भी कुनबे में भाई बताया जा रहा है। लाभ दोपहर को घर से बाड़े में जा रहे थे उसी समय रास्ते में भतीजे ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

समझाने पर आरोपी तैश में आ गया और पीछे से भागकर फावड़े से वार कर दिया। आरोपी तब तक वार करता रहा जब तक सिर बीच में से दो टुकड़ो में फट नहीं गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी सुरजीत उर्फ पीला मानसिक रूप से परेशान रहता है। वह नया घर लाभ सिंह के नए मकान के पास ही बना रहा था। इसे लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को लाभ सिंह आरोपी भतीजे के घर के साथ लगते अपने बाड़े में जा रहा था। उसी समय आरोपी भतीजा अपने घर पर गाली-गलौज कर रहा था। लाभ सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पीछे से उन पर वार कर दिया। लाभ सिंह पहले ही वार में धरती पर जा गिरे। शोर सुनकर आरोपी के परिजनों व पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने लाभ सिंह को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकाें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed