फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ujala Cygnus Hospital presented smart booth to the police, Kurukshetra

उजाला सिग्नस अस्पताल ने पुलिस को भेंट किया स्मार्ट बूथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ujala Cygnus Hospital presented smart booth to the police, Kurukshetra
उजाला सिग्नस की तरफ से तैयार किए गए यातायात पुलिस सहायता बूथ का शुभारंभ करतीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अ? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। उजाला सिग्नस अस्पताल की ओर से जिला पुलिस को विश्वकर्मा चौक पर एक स्मार्ट मोबाइल यातायात पुलिस बूथ समर्पित किया गया। इस बूथ में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इस बूथ के स्थापित होने से यातायात पुलिसकर्मी को गर्मी, सर्दी और बारिश से राहत मिलेगी। वहीं पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में भी सहयोग मिलेगा। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने शुक्रवार को रिबन काटकर मोबाइल बूथ को यातायात पुलिस को समर्पित किया और उजाला सिग्नस अस्पताल की टीम का आभार जताया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गर्मी, सर्दी, धूप, छांव और बारिश जैसी कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करते हैं। उनके स्वास्थ्य व सेहत का ध्यान रखते हुए मोबाइल बूथ की स्थापना की गई है। इसी कड़ी में उजाला सिग्नस अस्पताल ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए मोबाइल बूथ पुलिस को समर्पित किया है। बूथ की स्थापना से पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनने, बैग व अन्य सामान रखने, मोबाइल व चालान मशीन को चार्ज करने सहित अन्य सुविधा मिलेेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिले को दो जोन में बांटा गया है। इन दोनों जोन पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था की देखरेख के लिए 25 चीता राइडर्स भी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस टीम यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उजाला सिग्नस के यूनिट हेड डॉ. परवेज अख्तर ने बताया कि चिकित्सक और पुलिस का चोली दामन का साथ है। दोनों को एक दूसरे की जरूरत पड़ती ही रहती है। बूथ में पंखा और लाइट की व्यवस्था सहित मोबाइल चार्ज करने के प्वाइंट भी लगे हुए हैं। इस मौके पर उजाला सिग्नस अस्पताल की ओर से एमडी डॉ. पीयूष, यूनिट हेड डॉ. परवेज अख्तर, एचआर शिवानी, शिवकुमार, अमन कुमार, महेश, अनिल, साबिर अली, यातायात प्रबंधक रामकरण, नरेश सागवाल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed