{"_id":"62100021cd96564abf7640b6","slug":"two-youths-killed-in-car-collision-kurukshetra-kurukshetra-news-knl994081192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। जीटी रोड पर कार की टक्कर लगने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त राजकुमार उर्फ राजू (34) वासी मौजगढ़ व बलवंत उर्फ मानकू (30) वासी डेरा फोकस (अंबाला) के रूप में हुई है। मृतक युवक ढोल बजाने का काम करते थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मौजगढ़ (अंबाला) वासी रवि ने कहा कि वह ढोल बजाने का काम करता है। वह वीरवार शाम कोअपने चचेरे भाई राजकुमार उर्फ राजू और बलवंत उर्फ मानकू के साथ गांव मोहड़ी में शादी समारोह में ढोल बजाने के लिए गए थे। शादी का कार्यक्रम समाप्त होने पर वह अलग-अलग बाइक पर घर के लिए चल दिए। उसके चचेरा भाई राजकुमार और बलवंत एक बाइक पर थे और वह उनके पीछे अपनी बाइक पर चल रहा था।
रात करीब 12 बजे जैसे ही वह लोग अमन होटल के पास तो पीछे आए से कार चालक ने उसके आगे चल रहे राजकुमार की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई व बलवंत बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। उसने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राजकुमार व बलवंत की जांच करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।