फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two women face to face for Chaudhar of Shankar Colony

शंकर कालोनी की चौधर के लिए दो महिलाएं आमने- सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Two women face to face for Chaudhar of Shankar Colony
नई पंचायत बनी शंकर कॉलोनी में पहली बार दो महिलाओं के बीच चौधर को लेकर 12 नवंबर को फैसला होगा। शंकर कालोनी का नई पंचायत का गठन होने से पहले कुछ हिस्सा पिपली पंचायत के अंतर्गत आता था और कुछ हिस्सा किशनपुर पंचायत के अंतर्गत। नई पंचायत के गठन में शंकर कालोनी में लाडवा रोड पिपली के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है। नई पंचायत के कुल मतदाता 715 है, वहीं पंचायत में आठ वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शंकर कालोनी पंचायत के गठन से इसके अधीन आने वाले क्षेत्रों के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पहली बार यहां के मतदाता अपना मनपसंद सरपंच चुनने के लिए मतदान करेंगे। वहीं पहली बार चुनावी मैदान में उतरी दो महिलाओं के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों महिलाएं पहली बार पंचायत की सरपंच बनने के लिए आतुर देखी जा रही हैं। हालांकि सर्वसम्मति से पंचायत का गठन करने के लिए नामांकन पत्र भरने से पहले कवायद शुरू हुई थी, लेकिन यह नामांकन पत्र भरने से पहले ही दम तोड़ गई थी। जिस नाम पर पहले सहमति बनी थी, उस महिला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ साथ कवरिंग के तौर पर अपनी समर्थक महिला का नामांकन पत्र भरवा दिया था। नामांकन पत्र वापस लेने के बाद दो महिलाएं मैदान में रह गई थी। अब 12 नवंबर को ही खुलासा होगा कि किस महिला के सिर पर सरपंची का ताज सजेगा।
विज्ञापन

बाक्स
715 मतदाता करेंगे नई पंचायत का चुनाव
--------
नई पंचायत में कुल 715 मतदाता हैं। ये मतदाता 12 नवंबर को सरपंच और पंचों का चुनाव करेंगे। पंचायत में कुल 8 वार्ड हैं, जिनमें से एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और अन्य वार्ड सामान्य और बीसी के लिए हैं। ऐसे में नई पंचायत के गठन को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed