{"_id":"61f59f980a6d93109c423f0e","slug":"two-patients-died-of-corona-115-newly-infected-kurukshetra-kurukshetra-news-knl974069169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो मरीजों की मौत, 115 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो मरीजों की मौत, 115 नए संक्रमित
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कोरोना से होने वाली मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को भी कोरोना से दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं सेक्टर-3 वासी 39 वर्षीय महिला चिकित्सक सहित 115 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिले में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 370 तक पहुंच गया है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से अब तक एक मासूम सहित 12 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शाहाबाद के माजरी मोहल्ला वासी 58 वर्षीय व्यक्ति की 23 जनवरी को और शाहाबाद के ही मलिकपुर वासी 60 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान 26 जनवरी को मौत हो गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-3 वासी 39 वर्षीय महिला चिकित्सक सहित 115 मरीजों को कोविड की पुष्टि की है।
जिले में अब 670 एक्टिव केसों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 25 हजार 732 तक पहुंच गया है। जिले में अभी तक 24 हजार 694 मरीज रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल 599 मरीजों को होम आइसोलेट और 71 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल सहित अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल किया है।
विज्ञापन
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 101 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट में मात्र 10 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि की है।अभी तक लिए गए 658812 में से 631482 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शनिवार को आई आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1115 सैंपलों की जांच में 115 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 55 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया हैै। रविवार को एलएनजेपी अस्पताल सहित 38 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 23 जगहों पर कोवैक्सीन लगाई जाएगी।
108 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 108 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के तहत जिले में 150 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।