{"_id":"61c76c4fb73aba55492b2582","slug":"two-new-corona-positive-case-found-in-city-kurukshetra-news-knl939596136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्षीय बच्चे सहित दो मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्षीय बच्चे सहित दो मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस जिले में फिर तेजी से फैल रहा है। शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने बाखली प्लाट पिहोवा निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, किला चौक वार्ड-10 पिहोवा निवासी चार वर्षीय बच्चे को कोरोना की पुष्टि की है। जिले में अब कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोबिंद नगर इस्माईलाबाद के 72 वर्षीय व्यक्ति के ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1817 सैंपलों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जिले में 22 हजार 172 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 804 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि अब 2 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 8 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
उधर, जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में गांव छैलों डेरा चन्नापुरा, जुरासी खुर्द, ईशरगढ़ व सेक्टर-13 में पांच स्थान पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए हैं। प्रशासन ने रिपोर्ट संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।