फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two more accused involved in murder case arrested

Kurukshetra News: हत्या के मामले में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 30 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Two more accused involved in murder case arrested
कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में लोहे की रॉड से सोमनाथ की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अजय उर्फ काला व अमित उर्फ छोटा निवासी मोहन नगर समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में 20 अप्रैल को दर्ज शिकायत में कीर्ति नगर निवासी अमित ने बताया था कि 20 अप्रैल की रात करीब साढ़े 10 बजे वह उसके ताऊ के घर जा रहा था। रास्ते में उस पर सन्नी, छोटा, अजय, विक्रांत नवनीत सहित कई लोगों ने लोहे के रॉड, तलवार, चाकू व गंडासी से हमला कर दिया था। शोर सुनकर उसे बचाने आए उसके पिता सोमनाथ पर भी आरोपियों ने हथियारों से हमला कर दोनों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया था। सीआईए-दो ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच के बाद 23 अप्रैल को कीर्ति नगर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद टीम ने दो और आरोपी अजय व अमित को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed