{"_id":"677c3ef796b57c9bef0dbb81","slug":"two-members-of-interstate-gang-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129546-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य काबू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। सीआईए ने चाकू और तलवार की नोक पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान कमलदीप निवासी जनसुई व दीपक उर्फ गोलू निवासी गौरसिया जिला अंबाला के रूप में हुई है। दोनों आरोेपियों ने पिछले सप्ताह शाहाबाद और इस्माईलाबाद में लूटपाट की दो वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए-एक गैंग के तीसरे सदस्य की तलाश में जुटी है।
राजस्थान के जिला झालावाड के गण गांव निवासी राजू लाल बागड़ी ने थाना शाहाबाद पुलिस को 22 दिसंबर को दी शिकायत में बताया कि वह और मदन लाल मोहड़ा जिला अंबाला की एक कंपनी में बतौर ड्राइवर काम करते हैं। आदेश अस्पताल के पास 14 दिसंबर को कुछ लोगों ने उनको रोक लिया। इसके बाद आरोपी उसकी गर्दन पर चाकू व मदन लाल की गर्दन पर तलवार रखकर उनके मोबाइल, पर्स व करीब 13 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे।
आरोपियों ने करीब एक घंटे बाद उसके खाते से एक लाख रुपये भी निकाल लिए। इसके अलावा आरोपियों ने एक दुकान से मोबाइल भी खरीदा था, जिसके रुपये उसके खाते से दिए गए थे। पुलिस ने राजू की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी कमलदीप व दीपक को गिरफ्तार कर लिया।