फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two masked miscreants fired bullets at a hotel located on National Highway-44

Kurukshetra News: दो नकाबपोश बदमाशों ने नेशनल हाईवे-44 स्थित होटल पर बरसाईं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two masked miscreants fired bullets at a hotel located on National Highway-44
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शांतनु हत्याकांड के 13 दिन बाद एक बार फिर शाहाबाद में गोलियां चल गईं, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वीरवार को अल सुबह सवा पांच बचे के करीब दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित अमन होटल पर बिना नंबर की बुलेट बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने 20 से 25 राउंड फायरिंग की, जिससे होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बढ़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

फायरिंग से होटल व पार्किंग में खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए। घटना के बाद पूरे शाहाबाद में सनसनी फैल गई और होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस गाेलीकांड में जानी नुकसान नहीं हुआ। बदमाश सबसे पहले सीधा रिसेप्शन पर पहुंचे और ताबड़तोड़ आठ से ज्यादा राउंड फायर कर दिए। वह जिस समय रिसेप्शन पर फायरिंग कर रहे थे, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद बदमाशों ने पार्किंग में आकर 13 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने होटल में कौशल चौधरी गैंग व एक विदेशी मोबाइल नंबर लिखी हुई एक धमकी भरी पर्ची छोड़कर मौके से भाग गए। वारदात के बाद शाहाबाद डीएसपी रामकुमार थाना प्रभारी और सीआईए स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई कारतूस के खोल बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। बता दें कि शाहाबाद में पिछले ढाई माह में तीन बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


मामले की हर पहलू से की जा रही जांच, बदमाश जल्द गिरफ्त में होंगे : नीतीश अग्रवाल
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने माना है कि होटल से एक पर्ची बरामद हुई है, पर्ची को कब्जे में लेकर गैंगवार या आपराधिक धमकी के एंगल से जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह घटना किसी गैंग द्वारा शक्ति प्रदर्शन की कोशिश मानी जा रही है। मामले में आठ टीमें गठित कर दी गई हैं। होटल में फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed