फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two lakh prize wrestling left on par, Kurukshetra

बराबरी पर छूटी दो लाख की इनामी कुश्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two lakh prize wrestling left on par, Kurukshetra
पहलवानों का हाथ मिलाकर का दंगल का शुभारंभ करते सांसद नायब सैनी व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। संत बाबा अजीत सिंह रेसलिंग एकेडमी की ओर से गांव कल्याणा में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान दो लाख की इनामी कुश्ती जस्सा पट्टी और अजय गुर्जर में खेली गई। 22 मिनट तक दोनों पहलवान एक दूसरे को पटकनी देने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन आखिरी वक्त तक बराबर रहे।
इसके बाद 75 हजार की पहली कुश्ती गोपी लीलन लुधियाना और युधिष्ठिर बरान के बीच हुई, लेकिन ये पहलवान भी बराबर रहे। 75 हजार की दूसरी कुश्ती में रवि वोहरा ने सिप्पा रायवाला को दाव पेंच लगाकर परास्त किया। 51 हजार की कुश्ती में प्रदीप खन्ना कल्याणा ने नरेश दिल्ली को पटकनी देकर चित किया।
विज्ञापन

सांसद नायब सैनी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल शुरू करवाया। सांसद नायब सैनी ने खिलाड़ियों के विकास के लिए पांच लाख की अनुदान राशि एकेडमी को देने की घोषणा की। सांसद ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों व शिक्षा में अपना भविष्य बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि क्षेत्र को नशाखोरी से मुक्त करना है, ताकि हमारे क्षेत्र के युवा नशे की बजाए खेलों में आगे आकर देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर एकेडमी के संचालक मद्दी पहलवान, कोच जसविंदर सिंह, प्रदीप खन्ना, राजेश चावला, राज सतीजा, एडवोकेट गौरव बेदी, त्रिलोचन सिंह, नरेश बुहावा, सुदर्शन ककॅकड़, मुलख राज गुंबर, दिनेश कश्यप, गोल्डी व योगेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed