{"_id":"69c98faceb05799e7c00062a","slug":"two-killed-in-car-collision-between-two-motorcycles-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-152392-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो मोटरसाइकिलों को कार ने मारी टक्कर दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो मोटरसाइकिलों को कार ने मारी टक्कर दो लोगों की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक शिव कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा। अंबाला रोड पर शनिवार देर रात को गांव भट्ट माजरा के पास दो मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे एक मोटरसाइकिल पर सवार एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकल पर सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। मरने वालों की पहचान शाहपुर गांव के चौकीदार शिव कुमार (40) और बलवान सिंह उर्फ पप्पल (50) के रूप में हुई है।
मनी राम ने बताया कि उनके भाई शिव कुमार अपने दोस्त बलवान उर्फ पप्पल के साथ किसी काम के कारण शहर में गए थे। मोटरसाइकिल पर रात को भट्टमाजरा गांव के पास जुरासी लिंक रोड से होते हुए अपने गांव लौट रहे थे।
दूसरी तरफ से हरीगढ़-भोरख गांव के पास डेरे में रहने वाले साबू (22) अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर काम निपटाकर घर आ रहे थे। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिलों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिसमें सभी घायल हो गए। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी गाड़ी से उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बलवान उर्फ पप्पल और साबू को रेफर कर दिया, जबकि बच्चे को मामूली चोटें आईं। बलवान को चंडीगढ़ ले गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।