फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two including woman died of corona, 21 infected, Kurukshetra

कोरोना से महिला समेत दो की मौत, 21 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died of corona, 21 infected, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेतीं चिकित्सक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज गिरावट आ रही है, लेकिन मौत का बढ़ता ग्राफ मुश्किलें बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना से दो लोगों को मौतों की पुष्टि की है। वहीं 21 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा ठीक होने पर 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गांव खेड़ी ब्राह्मणा किरमिच वासी 70 वर्षीय व्यक्ति को एक फरवरी को अस्पताल में दाखिल किया गया था, लेकिन चार फरवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा बाबैन वासी 42 वर्षीय महिला की भी चार फरवरी को मौत हो गई थी। जिले में अभी तक कोरोना से 385 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 969 सैंपलों की जांच करने पर 21 मरीजों को कोरोना की पुष्टि की है। साथ ही 21 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक लिए गए 672514 में से 644715 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अब तक कुल 26 हजार 51 मरीज रिकवर होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल कुरुक्षेत्र में 184 एक्टिव केस हैं। इनमें से 129 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 55 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 26 हजार 620 कुल कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बताया कि जिले में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 149 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट में 64 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि की गई है। पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के गिरते ग्राफ के साथ-साथ पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट भी 97.86 पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिला अस्पताल सहित 33 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

22 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन 22 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए प्रशासन ने सैनिटाइज करने के आदेश भी दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में 74 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed