फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two friends killed in bus collision, Kurukshetra

बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two friends killed in bus collision, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। दो दोस्तों की बाइक को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक युवकों की शिनाख्त प्रिंस (21) और सुशील (31) वासी झिमरेहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में सचिन वासी गांव झीमरेहड़ी ने बताया कि वह और उसके चचेरा भाई नीरज, सुशील और उसका दोस्त प्रिंस दो बाइक पर सवार होकर उसकी बहन से मिलने गांव अजरावर गए हुए थे। बहन से मिलने के बाद सभी लौट रहे थे। सुशील बाइक चला रहा था और प्रिंस उसके पीछे बैठा था। वे दूसरी बाइक पर उनके पीछे आ रहे थे। चम्मू कलां चौक के पास इस्माईलाबाद की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने साइड से सुशील की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुशील व प्रिंस बाइक सहित सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

सुशील का सिर सड़क पर लगा और प्रिंस की टांगों के ऊपर से बस का टायर निकल गया। उन्होंने तुरंत दोनों को इस्माईलाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अंबाला रेफर कर दिया। अंबाला कैंट से सरकारी अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच के बाद सुशील को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जैसे ही वे प्रिंस को लेकर चंडीगढ़ ले जाने के लिए अस्पताल से बाहर निकले तो प्रिंस ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सचिन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। झिमरेहड़ी वासी सुशील शादीशुदा था और उसके पास एक बेटा व बेटी है, जबकि प्रिंस अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। दोनों खेतीबाड़ी का काम करते थे। दुर्घटना में दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया तो एक माता-पिता से उनकी एकलौती औलाद हमेशा के लिए दूर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed