फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two employees fined for negligence in paddy procurement, suspension order

Kurukshetra News: धान खरीद में लापरवाही पर दो कर्मचारियों पर गिरी गाज, निलंबन के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Two employees fined for negligence in paddy procurement, suspension order
कुरुक्षेत्र। कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पिपली, लाडवा व बाबैन अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों व आढ़तियों की समस्याएं जानी। धान खरीद में लापरवाही बरतने के मामले में दो कर्मचारियों जिसमें हैफेड के मैनेजर कुलदीप जांगडा व डीएफएससी विभाग के इंस्पेक्टर संदीप अहलावत को निलंबित करने के आदेश कार्यवाहक सीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब सिंह ने कहा कि मंडियों में धान खरीद कार्य में किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। किसानों का धान जैसे ही मंडी में आता है, उसे संबंधित एजेंसी को नियमों के तहत खरीदना चाहिए। धान खरीद में की गई किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों व आढ़तियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि किसानों को मंडियों में अपनी फसलों को बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed