फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two doubtful case of corona admit in LNJP hospital

कोरोना के दो संदिग्ध मरीज पहुंचे एलएनजेपी अस्पताल, स्पेशल आईसोलेशन वार्ड में दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
two doubtful case of corona admit in LNJP hospital
कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। मरीजों के बारे में मिली जानकारी व उनमें वायरस के लक्ष्ण देख स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संदिग्ध को अस्पताल में बनाए गए स्पेशल आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। चिकित्सकों ने दोनों के ब्लड के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जब तक सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती दोनों संदिग्ध को आईसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है तो उन्हें करीब 20 दिन इस वार्ड में ही रहना होगा। कुरुक्षेत्र वासी एक व्यक्ति बिजनिस ट्रिप पर थाइलैंड गया था और पांच मार्च को कुरुक्षेत्र लौटा था। वापस लौटने पर उसे खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत हुई। पहले तो वह इसे सामान्य लेकर चल रहा था, लगातार खांसी, जुकाम रहने से संदिग्ध एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसके थाइलैंड के दौरे के बारे में जानकर उसे आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। वहीं दूसरा संदिग्ध मामला पिपली निवासी एक महिला का है। कुछ दिन पहले महिला के घर न्यूजीलैंड से उसके रिश्तेदार आए थे। उन्होंने महिला के घर खाना भी खाया था। महिला को उसके बाद कई दिन तक बुखार रहा, उसने दवाई भी ली, लेकिन आराम नहीं हुआ। महिला जब एलएनजेपी अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। दोनो संदिग्धों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जब तक इन सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक दोनों को वार्ड में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं वायरस के प्रति गंभीरता दिखाते हुए एलएनजेपी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के आपातकालीन विभाग को दोनों तरफ से बंद कर किसी भी मरीज की एंट्री को वहां बैन कर दिया गया है। इस विभाग में केवल फ्लू के मरीजों को ही जाने की इजाजत है। लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पताल परिसर में कई जगह वायरस से बचने की हिदायतें लिखी जा रही हैं। मरीजों के लिए एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर हर पांच मिनट में हो रही अनाउसमेंट
रेल गाड़ियों में भीड़ एक साथ भारी संख्या में सफर करती है ऐसे में वायरस के प्रति जागरूकता यहां सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है। वायरस के प्रति यात्रियों को जागरूक करने के लिए कुरुक्षेत्र रेवले स्टेशन पर हर पांच मिनट बाद कोरोना वायरस को लेकर अनाउसमेंट की जा रही है। स्टेशन मास्टर एसएन गुप्ता ने कहा कि स्टेशन परिसर को सेनेटाइज किया जा रहा है। सभी स्टाफ को सेनेटाइजर व मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाकर इस वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रोडवेज कर्मचारियों की सुरक्षा राम भरोसे
रोडवेज कर्मचारियों को रोजाना लंबे रूटों पर बसें लेकर जाना होता है, ऐसे में दिन में वे हजारों यात्रियों के बीच रहते हैं। लेकिन इन कर्मचारियों को अभी तक न तो सेनेटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं और न हीं मास्क। लोगों को जागरूक करने के लिए बस अड्डा परिसर में अब तक किसी प्रकार की अनाउसमेंट भी शुरु नहीं की गई है। ड्राइवर व कंडक्टर बिना मास्क व सेनेटाइज के ही बसें में यात्रियों के बीच ड्यूटी दे रहे हैं। कुछ कर्मचारी वायरस से बचाव के लिए कपड़े से मुंह ढके हुए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने कहा कि मास्क और सेनेटाइजर आर्डर कर दिए गए हैं। बुधवार को कर्मचारी को यह उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

ब्रह्मसरोवर को किया सील
ब्रह्मसरोवर पर रोजाना हजारो की संख्या में देश-विदेश से पर्यटकों का आवागमन होता है। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक इस सरोवर में स्नान भी करते हैं। वायरस के प्रकोप के चलते यहा उनके स्नान व एकत्रित भीड़ पर पाबंदी लगाने के लिए ब्रह्मसरोवर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। केडीबी के मानद सचव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर सील होने के चलते शहरवासी भी इसमें प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed