फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two day state level art festival started in Saini Samaj Bhavan in Kurukshetra

Kurukshetra: कला उत्सव में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों की प्रतिभा में आता है निखार, सैनी समाज भवन में आगाज

Tue, 22 Oct 2024 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 07:30 PM IST
सार

दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला उत्सव का सैनी समाज भवन में आगाज हुआ है। कल समापन पर मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
Two day state level art festival started in Saini Samaj Bhavan in Kurukshetra
भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय कला उत्सव का आगाज मंगलवार को सैनी समाज भवन में हुआ। इस कला उत्सव का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने किया। दो दिनों तक चलने वाले इस राज्यस्तरीय कला उत्सव में प्रदेश से 500 के करीब विद्यार्थी हिस्सा ले रहे है, जोकि विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन


इन विधाओं में लोक संगीत गायन व वादन, लोकनृत्य, स्टोरी टेलिंग, थिएटर व परिदृश्य कलाएं शामिल हैं। इसके लिए सैनी समाज भवन में तीन मंच सजाए गए। इस राज्यस्तरीय कला उत्सव को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से 10 टीमों का गठन किया गया है, जोकि उत्सव में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों और उनके साथ आए शिक्षकों के रहने, खाने व परिवहन तक की सुविधाओं की देखरेख करेंगी।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि कला उत्सव विद्यार्थियों की कला व हुनर को निखारने के मंच बना है और प्रदेश के विद्यार्थी देश में भी अपनी कला का लोहा मनवा रहे हैं। गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर भी हरियाणा की टीम प्रथम स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभर रहा और हर दिन होने वाली इन गतिविधियों से इस पहचान को और ज्यादा मजबूती मिल रही है। शिक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों से न केवल विद्यार्थियों में संस्कार बढ़ते हैं, बल्कि लुप्त होती लोक कलाएं भी और जीवंत होती हैं।

समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक संतोष शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में विलक्षण प्रतिभा है। इस प्रतिभा को सही दिशा देने के लिए शिक्षा विभाग समय-समय पर अनेक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि कला उत्सव, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे 2015 में लॉन्च किया गया था। कला उत्सव का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना और प्रदर्शित करना है। यह वार्षिक कार्यक्रम छात्रों को विभिन्न स्तरों- स्कूल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कला और सांस्कृतिक विविधता का पता लगाने और उसका जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।


उन्होंने बताया कि ख्याति प्राप्त कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू ने शंख ध्वनि से उत्सव का आगाज किया और बुधवार को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर बीईओ थानेसर इंदु कौशिक, बीईओ लाडवा हरदीप कौर, बीईओ बाबैन संतोष चौहान, प्रधानाचार्य रणबीर सिंह, रामराज, अश्विनी कौशिक, रामपाल सिरोहा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed