फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two brothers dwad in accident

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
two brothers dwad in accident
accident - फोटो : demo pic

विज्ञापन
खेतों में बालियां चुगने जा रहे दो भाइययों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों को पीछे से आ रहे एक मिनी डंपर ने रौंद दिया। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, एक अन्य दुर्घटना में मोटर साइकिल और कार की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक ही हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि दो अन्य को सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। 

उमरी निवासी बच्चों के ताऊ अमरनाथ ने बताया कि 14 वर्षीय आर्यन अैर उसका छोटा भाई शुभम स्कूल की छुट्टी होने के बाद खेत में बालियां चुगने गए थे। जब वे शाम को सात बजे आ रहे थे, तब पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें चपेट में लिया। कार सामने खड़े एक मिनी डंपर से भी टकराई जिससे दोनों बच्चे उसमें फंस गए। इससे  शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन उसने भी अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हादसा इतना भयंकर था कि देखने वालों की भी चीख निकल गई। लोगों ने दौड़ कर दोनों को निकालने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों वाहन चालक अपने वाहन छोड़कर वहां से भाग गए। 
विज्ञापन


सदमें में बच्चों के परिजन
बच्चों की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। बच्चों के परिजन अभी भी सदमे में है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया है। बताया जाता है कि दोनों बच्चों के पिता मजदूरी करते हैं और उनकी दो ही बच्चे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर में ही फंस गया था शुुभम
सदर थाना पुलिस के मुताबिक उमरी रोड पर एक डंपर खड़ा हुआ था। इसके पीछे से यह दोनों भाई गुजर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों बच्चे कार और डंपर के बीच में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शुभम डंपर में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई, जबकि आर्यन घायल होकर दूर गिर गया। 


गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस कर रही कार्रवाई : एसएचओ
पिपली थाना प्रभारी दलिप कुमार ने बताया कि उन्हें उमरी के पास एक सड़क हादसे की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। एक बच्चे ने वहीं दम तोड़ दिया था तो दूसरे की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। हादसे के आरोपी दोनों चालक मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed