{"_id":"69b5c14789d0651bba0031f5","slug":"two-bike-borne-miscreants-snatched-a-gold-earring-from-an-elderly-woman-in-ishargarh-village-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-151544-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव ईशरगढ़ में बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव ईशरगढ़ में बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की बाली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ईशरगढ़ गांव में दो बाइक सवार बदमाशों ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला जसपाल कौर से सोने की बाली छीन ली। शुक्रवार की देर शाम को महिला हर रोज की तरह घर से बाहर शाम की सैर पर निकली थी।
जसपाल कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पड़ोसी रोशन के मकान के पास पहुंची ही थी कि बाइक सवार दो युवक आए। दोनों ने मुंह कपड़े से ढका हुआ था। पीछे बैठे युवक ने छपरा गांव का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका, जैसे ही उन्होंने रास्ता बताया बदमाश ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और बाएं कान से सोने की बाली खींच ली। दूसरी बाली छीनने की कोशिश करने लगा तो महिला ने शोर मचा दिया और आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। बाली का वजन लगभग पांच ग्राम बताया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पिछले दो दिनों से गांव की गलियों में घूम रहे थे और रेकी कर रहे थे। घटना के समय पास ही कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे, जिन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की और एक ने उन पर गेंद भी फेंकी लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग के आधार पर आरोपियों की पहचान और बाइक ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।