फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two and a half lakh snatched by beating by giving the lure of doubling the money,

रुपये डबल करने का लालच देकर मारपीट करके छीने ढाई लाख, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh snatched by beating by giving the lure of doubling the money,
एक साल पहले पैसे डबल करने का लालच देकर मारपीट करके ढाई लाख रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी महमूदपुर रुड़की थाना जुल्का जिला पटियाला (पंजाब) को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि जसबीर सिंह वासी अरुणाए ने थाना सदर पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई कि 10 जुलाई 2020 को उसके पास वकील वासी सरस्वती खेड़ा आया था, जिसने उसे ढाई लाख रुपये कुछ समय के लिए लेकर उसे डबल करने का लालच दिया था। उसकी बातों मेें आकर वह ढाई लाख रुपये लेकर उसके पास पहुंचा, जहां से वह उसे जखवाला लेकर गया था। यहां उसके दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और उससे मारपीट करके ढाई लाख रुपये छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक रोशन लाल को सौंपी थी। उपनिरीक्षक रोशन लाल और हवलदार जसबीर सिंह ने मामले में जांच करते हुए आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी को गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed