फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested with stolen goods from factory

Kurukshetra News: फैक्टरी से चोरीशुदा सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with stolen goods from factory
लाडवा। थाना टीम ने फैक्टरी से सामान चोरी करने के आरोप में जिला करनाल इंद्री के रहने वाले मोहित व जिला यमुनानगर के डेहा बस्ती के संगीत को गिरफ्तार कर उनसे चोरीशुदा सामान बरामद किया है। 22 अप्रैल को थाना लाडवा में दी शिकायत में शहर के अंशदीप सिंह ने बताया कि उनकी जेनरेटर बनाने की फैक्टरी है, जहां से रात को चोरों ने पीछे की तरफ का शटर तोड़कर तांबा तार, जेनरेटर के ट्रांसफार्मर, नकदी व लैपटॉप चोरी कर लिया। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और पीएसआई राहुल ने जांच के बाद उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप व 45 किलोग्राम तांबा तार व क्वाइल तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद करने के बाद उन्हें अदालत में पेश करने के उपरांत पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



घर में घुसकर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
लाडवा। घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बकाली गांव निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। 13 मार्च थाना लाडवा में दी शिकायत में बकाली निवासी अंशदीप सिंह ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे उसके गांव के दो आरोपियों ने घर में घुसकर उनके बेटे के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद आरोपियों को काबू कर लिया गया, जिन्हें अदालत में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed