फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck driver arrested with two kilos of poppy seeds

Kurukshetra News: दो किलो चूरापोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested with two kilos of poppy seeds
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक की टीम ने दो किलो चूरापोस्त के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी मलकीत सिंह निवासी तेपला जिला अंबाला चूरापोस्त बेचने की फिराक में अंबाला-हिसार रोड पर मौजूद है। सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम बस अड्डा ठोल के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि मलकीत सिंह अपने ट्रक को अंबाला-हिसार हाईवे पर एक ढाबा के सामने लगाकर ट्रक में बैठा चूरापोस्त बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके ट्रक से दो किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed