{"_id":"6a063f38a6e322765407e660","slug":"trisha-tops-class-10-with-982-percent-marks-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154872-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 10वीं में तृषा 98.2 प्रतिशत अंक लेकर बनी टाॅपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 10वीं में तृषा 98.2 प्रतिशत अंक लेकर बनी टाॅपर
Fri, 15 May 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 15 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में तीसरा स्थान हासिल करने बाद दीपिका परिवार के साथ।संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की टॉप-3 सूची में तीनों स्थान छात्राओं ने अपने नाम किए हैं। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल बन गया। कहीं मिठाइयां बांटी गईं तो कहीं बेटियों को सम्मानित किया गया।
जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली सर छोटूराम हाई स्कूल, मंगोली जट्टान की छात्रा तृषा ने 500 में से 491 अंक प्राप्त किए। 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली तृषा ने हिंदी में 96, अंग्रेजी में 99, गणित में 85, सामाजिक विज्ञान में 97, विज्ञान में 99 और पंजाबी में 100 में से 100 अंक हासिल किए।
वहीं विद्याव्रत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घराड़सी की छात्रा ईशा ने 488 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली ईशा ने हिंदी में 94, अंग्रेजी में 98, गणित में 86, सामाजिक विज्ञान में 99, विज्ञान में 97 और पंजाबी में 100 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
शहीद सुरिंदर कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बारना की छात्रा दीपिका ने 487 अंक लेकर 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीपिका ने हिंदी में 96, अंग्रेजी में 100, गणित में 94, सामाजिक विज्ञान में 96, विज्ञान में 97 और कंप्यूटर में 98 अंक हासिल किए। माता-पिता का कहना था कि बेटियों ने मेहनत और लगन से परिवार का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष कुरुक्षेत्र जिले का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 91.35 प्रतिशत रहा। जिले ने प्रदेशभर में 11वां स्थान हासिल किया। जिले से कुल 8488 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7754 विद्यार्थी सफल रहे। वहीं 600 विद्यार्थियों की ईआईओपी और 134 विद्यार्थियों की एसेंशियल री-अपीयर आई है। संवाद