{"_id":"6885740837d8d98776073ecf","slug":"tribute-paid-to-the-martyrs-of-the-country-in-prerna-old-age-home-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-139521-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में देश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में देश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य हस्तियों ने विशेष तौर पर कार्यक्रम शिरकत की। सभी अतिथियों ने प्रेरणा संस्था में देश के एकमात्र इनडोर शहीद संग्रहालय के साथ बने शहीदी स्मारक पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए और पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर पवन सैनी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एयर वॉरियर वेटरन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब भी शहादत का समय आता है भारतवर्ष हमेशा आगे रहता है।
सभी बुजुर्गों ने देशभक्ति के गीतों पर जमकर धमाल किया। कविता कंसल, रूपिका, कनिका शर्मा, वेद प्रकाश, हरिकेश पपोसा, प्रेरणा संस्था अध्यक्षा रेणु खुंगर, सुरेखा, नरेश गर्ग, किरण गर्ग, डाॅ. ममता सूद, उषा सच्चर, क्षमा मल्होत्रा, बलविंदर कौर, चंद्रकांत मौजूद रहे। संवाद