फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tragic death of three including two youths in road accidents

Kurukshetra News: सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की दर्दनाक मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Tragic death of three including two youths in road accidents
कुरुक्षेत्र। एनएच-152 पर हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और सड़क पर बिखरा खून। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लाडवा रोड पर मथाना चौकी के निकट रेत से भरे ट्राले ने बाइक चालक को कुचल दिया। मृतक की शिनाख्त कप्तान (28) निवासी लुकादारी जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई। कप्तान फाइनेंस कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन

उधर, शाहाबाद में नलवी पुल पर चढ़ते ही कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा जख्मी हो गया। संदीप कुमार 22 निवासी छाेड़पुर अपने चाचा के साथ काम देखने के लिए शाहाबाद आ रहा था। इधर, शहर में सेक्टर-17 में फूड मार्केट के पास सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। शिनाख्त न होने के कारण शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रख दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में अनिल कुमार निवासी लुकादारी ने बताया कि उनकी कंपनी सामूहिक लोन देती है। उसका दोस्त कप्तान गांव-गांव जाकर लोन की किस्त एकत्रित करके कंपनी में जमा कराते थे। सुबह वह और कप्तान अपनी-अपनी बाइक पर किस्त लेने के लिए गए थे। शाम को वह दोनों किस्त एकत्रित करके वापस कंपनी की लाडवा शाखा में जा रहे थे। शाम करीब सवा छह बजे मथाना चौकी के पास पहुंचे तो कुरुक्षेत्र की तरफ से रेत से भरे ट्राले ने कप्तान की बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कप्तान बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इस दौरान ट्राला कप्तान के ऊपर से निकल गया। कुचले जाने से उसके दोस्त कप्तान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना शाहाबाद में अरुण निवासी छोड़पुर ने बताया कि वह पेंट करने का काम करता है। वह अपने भतीजे संदीप के साथ उसकी बाइक पर काम देखने के लिए शाहाबाद आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे नलवी रोड पर जलेबी पुल पर चढ़ने लगे तो नलवी की ओर से आई कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक के साथ सड़क पर गिर गए। हादसे में उसके सिर, मुंह व आंख पर चोट लग गई, जबकि उसके भतीजा सिर पर गहरी चोट लगने से बेहोश हो गया। राहगीरों ने उन दोनों को सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन दोनों को चिकित्सकों ने एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसके भतीजे संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों हादसे में वाहन नंबर के आधार पर मामले दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।



कार की टक्कर से गई जान
इधर, थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में संदीप कुमार निवासी गीता कॉलोनी ने बताया कि वह रात करीब नौ बजे सेक्टर-17 से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। उसने एंबुलेंस बुलाकर उस व्यक्ति को सरकारी अस्पताल भिजवाया। सुबह उस व्यक्ति की दुर्घटना में लगी चोट के कारण मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव की शिनाख्त न होने के कारण 72 घंटे के लिए शवगृह में रख दिया।




पिहोवा में कार की टक्कर से युवक जख्मी
थाना सदर पिहोवा में सूरज कुमार निवासी खेड़ी शीशगरां ने शिकायत दर्ज कराई कि वह और उसका भतीजा राजेश अपनी-अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गुमथला गढू के पंप पर आए थे। शाम करीब चार बजे पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर एनएच 152 पर चढ़े तो एक कार चालक ने उसके भतीजे की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भतीजा बाइक समेत 15 फुट दूर जाकर गिरा और बेहोश हो गया। उसने अपने भतीजे को संभाला और पिहोवा के निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

कुरुक्षेत्र। एनएच-152 पर हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और सड़क पर बिखरा खून। संवाद

कुरुक्षेत्र। एनएच-152 पर हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और सड़क पर बिखरा खून। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed