{"_id":"65dd9f2831fe08a399084524","slug":"tragic-accident-in-kurukshetra-truck-hits-bike-driver-father-of-two-children-died-tragically-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक चालक को मारी टक्कर, दो बच्चों के पिता की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक चालक को मारी टक्कर, दो बच्चों के पिता की दर्दनाक मौत
Tue, 27 Feb 2024 02:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:06 PM IST
सार
जसबीर सुबह काम पर जाने के लिए बाइक पर घर से निकला था। अभी वह रावा चौक के पास पहुंचा तो ट्रक चालक ने उसकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी, जिससे जसबीर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रावा चौक के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जसबीर सिंह (30) निवासी डाडलु के रूप में हुई है। जसबीर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जसबीर सुबह काम पर जाने के लिए बाइक पर घर से निकला था। अभी वह रावा चौक के पास पहुंचा तो ट्रक चालक ने उसकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी, जिससे जसबीर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे आ रहे गांव के युवकों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और जसबीर को अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आठ साल पहले भाई की हुई थी मौत
बता दें कि करीब आठ साल पहले जसबीर के भाई कुलविंदर की मौत भी सड़क हादसे में हुई थी। भाई के बाद जसबीर के सहारे घर चल रहा था। जसबीर अपने पीछे अपनी पत्नी और छह महीने की बेटी और डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गया।
विज्ञापन