फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Trader shot for opposing looting, Kurukshetra

लूटपाट का विरोध करने पर व्यापारी को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Trader shot for opposing looting, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में घायल युवक से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। शहरी पुलिस थाने से महज कुछ कदम दूर स्थित सुपर मार्केट में तीन बदमाश वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर व्यापारी को गोली मारकर फरार हो गए। व्यापारी की गर्दन में दाईं तरफ लगी गोली बाईं ओर से निकल गई। घायल व्यापारी वजीर सिंह वासी इस्हाक को निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बदमाश व्यापारी की दुकान में लूटपाट के इरादे से घुसे थे।
वारदात सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास की है। बदमाशों ने पांच-छह राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, डीएसपी गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं सीआईए एक, सीआईए दो ने भी मौके का जायजा लिया। थाना शहर पिहोवा में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 397, 307, 34 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वजीर सिंह वासी इस्हाक की सुपर मार्केट में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की दुकान है। सुबह के समय वह अपनी दुकान पर दोस्त विकास के साथ बैठा था। इसी दौरान दो युवक विदेश की पेमेंट लॉक कराने के लिए दुकान में आए। कुछ देर बातचीत करने के बाद उनका तीसरा साथी भी दुकान में आ गया, जिसने आते ही वजीर सिंह पर देसी पिस्तौल तान दी। तीनों आरोपियों ने दुकान में पड़ा सारा कैश उनके हवाले करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वजीर सिंह ने पिस्तौल पकड़े युवक के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस पर आरोपियों ने चोली चला दी। गोली वजीर सिंह की गर्दन में लगने के बाद बाहर निकल गई। इस बाद दुकान से निकलते बदमाशों ने पांच-छह राउंड फायरिंग की और कार में सवार होकर फरार हो गए। घायल व्यापारी वजीर को उसके साथी विकास ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देसी पिस्टल, चश्मा और टोपी बरामद : गुरमेल सिंह
पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल, गोली के पांच खोल, एक चश्मा व एक टोपी बरामद की है। आरोपी सफेद रंग की ब्रेजा कार में आए थे। पुलिस घटनास्थल और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बदमाशों की फायरिंग में उनके साथी को भी लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिहोवा की सुपर मार्केट में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में व्यापारी के अलावा बदमाशों का एक साथी भी गोली लगने से जख्मी हो गया। बदमाश अपने साथी कार से एलएनजेपी अस्पताल के गेट के बाहर छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने युवक को भर्ती कर पुलिस को सूचना दी औरप्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसके साथ पुलिस की गारद भेजी गई है।
एलएनजेपी अस्पताल में सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक जख्मी युवक पहुंचा। युवक की कमर में गोली लगी थी। गोली कमर से होते हुए छाती में आकर फंस गई थी। युवक पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा था। उसकी पहचान गुरदीप उर्फ दीप वासी रामपुर जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। अस्पताल स्टाफ ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना केयूके पुलिस मौके पर पहुंची और उससे पूछताछ की।
इससे करीब एक घंटे पहले वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर व्यापारी वजीर सिंह वासी इस्हाक पर पांच-छह राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें वजीर सिंह की गर्दन में गोली लगी थी। बदमाशों के हमले में उनका अपना साथी गुरदीप उर्फ दीप भी गोली लगने जख्मी हो गया। दीप अपने साथियों के साथ लूटपाट के इरादे से व्यापारी वजीर सिंह की दुकान में घुसा था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके साथी उसे अपने साथ ब्रेजा कार में बैठाकर कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल के गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद यह युवक पैदल चलकर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में एलएनजेपी गेट के बाहर एक ब्रेजा कार आती हुई दिख रही है, जिसमें से उतरकर यह युवक अस्पताल पहुंचा। वहीं पिहोवा में व्यापारी को गोली मारने वाले आरोपी भी ब्रेजा कार से भागे थे।
गोली लगने से घायल हुए गुरदीप उर्फ दीप को एलएनजेपी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला पुलिस बल के साथ एलएनजेपी अस्पताल पहुंची। एसपी ने युवक से पूछताछ भी की। उसके बाद युवक को एंबुलेंस में पीजीआई चंडीगढ़ रवाना किया।

व्यापारी पर हुए हमले में शामिल गुरदीप सिंह : नरेंद्र सिंह
डीएसपी अपराध नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह पिहोवा में वजीर सिंह पर हुए हमले में शामिल है। आरोपी से पूछताछ की गई है, उसने वारदात में शामिल होना कबूल किया है। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। देखरेख के लिए पुलिस गारद को भी भेजा गया है।

 घटनास्थल का जायजा लेती पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला।  संवाद

घटनास्थल का जायजा लेती पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला। संवाद- फोटो : Kurukshetra

 वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल।

वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल। - फोटो : Kurukshetra

निजी अस्पताल में उपचाराधीन व्यापारी वजीर सिंह।  संवाद

निजी अस्पताल में उपचाराधीन व्यापारी वजीर सिंह। संवाद- फोटो : Kurukshetra

गोली लगने से टूटा दुकान का शीशा।  संवाद

गोली लगने से टूटा दुकान का शीशा। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed