{"_id":"572f88824f1c1ba9485cd2f0","slug":"tourist-bus-driver-fired-killing-the-tire-burst-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से टूरिस्ट बस पलटी चालक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से टूरिस्ट बस पलटी चालक की मौत, आठ घायल
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 09 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से टूरिस्ट बस पलटी चालक की मौत, आठ घायल
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर समानाबाहू के समीप एक बस का टायर फट गया। टायर फटने के बाद बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा 10 यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई है। रविवार को मनाली से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस का समानाबाहू गांव के पास पुल चढ़ते समय टायर फट गया, इससे बस असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
इस हादसे में बस चालक होशियार पुर निवासी बलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा बस में सवार मुकेश (29) श्रीनगर, सुरेंद्र श्रीनगर, राजबीर कांगडा, हरमन राज (48),बैंगलोर, सुरेन्द्र (46),सोनीपत, डिंपल (20) बंगलौर, पायल (22) दिल्ली तथा मुकेश श्रीनगर घायल हो गए। ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेजा गया है जबकि घायलों का इलाज करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जांच अधिकारी सुमेर सिंह का कहना है कि बस का टायर फटने से हादसा हुआ।