फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tomorrow the view will be visible across the country

कल देश भर में ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा खग्रास चंद्रग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow the view will be visible across the country
कुरुक्षेत्र। देश भर में आठ नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा। इस दिन सायं काल चंद्रोदय से काफी समय पहले ही चंद्रग्रहण शुरू हो चुका होगा। यह ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंगलवार भरणी नक्षत्र में आठ नवंबर शाम 5:32 मिनट के बाद पूरे भारत में दिखाई देगा। ग्रहण का आरंभ 5:32 पर होगा और शाम 6:19 पर मोक्ष हो जाएगा। ये जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित बलराज कौशिक ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रहण का सूतक प्रात: 8:32 से ही प्रारंभ हो जाएगा। देश के सभी नगरों में चंद्रमा का उदय लगभग 5:32 से 6:00 बजे शाम तक हो जाएगा। कुरुक्षेत्र के आसपास के नगरों में चंद्रमा का उदय 5:32 शाम को हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्र ग्रहण एक सीध में आते हैं तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है, जिस कारण चंद्रमा पर ग्रहण की स्थिति उत्पन्न होती है। चंद्रमा का संपूर्ण प्रकाश जब पृथ्वी की परछाई में आता है तो उसे खग्रास यानी पूर्ण चंद्रग्रहण कहते हैं। यह ग्रहण ब्राजील, अर्जेंटीना, चिल्ली और भारत के कुछ नगरों में खंडग्रास (आंशिक) रूप में भी देखने को मिलेगा। जबकि भारत में यह ग्रहण गरस्तोदय होगा।
विज्ञापन

इन राशियों को होगा लाभ
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक मिथुन,कर्क, वृश्चिक, कुंभ, मकर राशियों के जातकों को चंद्र ग्रहण लाभकारी होगा । दान पुण्य करने से अत्यंत लाभ होगा । उनका कहना है कि ग्रहण काल में देवी-देवताओं की मूर्तियों के स्पर्श से बचें। खाने-पीने, तेल, मालिश, हजामत इत्यादि से बचें । जाप, स्नान, दान, हवन इत्यादि से लाभ प्राप्त होगा! अपनी अपनी राशि के ग्रहों का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन राशियों के लिए हानिकारक
पंडित बलराज कौशिक ने बताया कि मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु मीन इन राशियों के लिए चंद्रमा हानिकारक है। इनमें सबसे अधिक मेष राशि के लिए खराब होगा। दुष्प्रभाव से बचने के लिए मेष राशि वालों को गेहूं चावल का दान करना चाहिए। वृष राशि वालों को चावल का दान, सिंह राशि वालों को गेहूं मसूरी का दान, कन्या राशि वालों को साबुत मूंग का दान, तुला राशि वालों को चावल का दान, धनु और मीन वालों को चने की दाल का दान करना चाहिए।

गायत्री मंत्र का जाप शिव जाप फलदायी होगा
भरणी नक्षत्र और मेष राशि में उत्पन्न जातक को भगवान शिव एवं राहु का जाप करना कल्याणकारी रहेगा। मंगलवार को चंद्र ग्रहण घटित होने से अकाल का वह चोरी तथा अग्निकांड से अनेक स्थानों पर हानि का भय होगा। ग्रहण के समय कोई खाद्य पदार्थ ना लें। भोजन में तुलसी का पत्ता एवं कुशा रख दें। ग्रहण के समय भगवान का स्मरण करें। गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय ना सोए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed