{"_id":"614f6d3f8ebc3e0de87bfead","slug":"tomorrow-farmers-india-bandh-kurukshetra-news-knl84422494","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल किसानों का भारत बंद, सुबह छह से शाम चार बजे तक डटेंगे सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल किसानों का भारत बंद, सुबह छह से शाम चार बजे तक डटेंगे सड़कों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से घोषित भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपील की है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को सुबह छह से शाम चार बजे तक किसान सड़कों पर डटे रहेंगे।
शाहाबाद ब्लॉक के कार्यकारी प्रधान जसबीर सिंह मामूमाजरा एवं प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि शाहाबाद अनाज मंडी और सब्जी मंडी के आढ़तियों, बाजारों के अनेक प्रधानों, रोडवेज कर्मचारियों, बार एसोसिएशन शाहाबाद तथा प्राइवेट स्कूल संचालकों सहित अनेक संगठनों ने बंद को सफल बनाने के लिए प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा की है। इस संबंध में शनिवार को सुखचैन सिंह, बलविंद्र सिंह, पवन बैंस, जसबीर नलवी, हरबंस कलसानी सहित अनेक किसानों व भाकियू नेताओं ने शाहाबाद के मेन बाजार, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, देवी मंदिर रोड, रेलवे रोड, कमेटी बाजार, हनुमान मंदिर रोड का दौरा किया और दुकानदारों से सोमवार को अपने व्यवसाय बंद रखकर भारत बंद को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार संयुक्त किसान मोर्चा की मांगे नहीं मानती तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही मांगे पूरी न होने तक जजपा व भाजपा के नेताओं का विरोध जारी रहेगा।
जिले में इन जगहों पर किसान लगाएंगे जाम
- शाहाबाद में पुलिस स्टेशन के सामने जीटी रोड
- बाबैन में सुनारिया चौक-लाडवा में बंसल अस्पताल के सामने
- थानेसर में गांव धुराला, मिर्जापुर और शहर में बिरला मंदिर पर
- इस्माईलाबाद में किसान चौक पर-पिपली शेखपुरा में
- पिहोवा में मेन चौक पर, थाना टोल प्लाजा
- गांव मलिकपूर,भोर सैयदा, कराह साहिब व पटियाला रोड पर गांव ट्यूकर