फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tokyo University gives global academic recognition to International Gita Festival

Kurukshetra News: टोक्यो विश्वविद्यालय ने दी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को वैश्विक शैक्षणिक पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Tokyo University gives global academic recognition to International Gita Festival
कुरुक्षेत्र। 20 जून को टोक्यो में हुए सेमिनार के दौरान जुटे विशेषज्ञ। फाइल फोटो- सौ केडीबी
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को अब वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक पहचान भी मिलने लगी है। 18 से 23 जून तक जापान में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव मनाया गया। इस दौरान टोक्यो विश्वविद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसी सेमिनार की रिपोर्ट विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशियोलॉजी के इंटरनेशनल ह्यूमैनिटीज़ प्रोजेक्ट ने 20 जून को आयोजित इंटरनेशनल गीता सेमिनार की विस्तृत रिपोर्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है। इससे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को वैश्विक शैक्षणिक पहचान मिली है। विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार इस सेमिनार में श्रीमद्भगवद् गीता के दार्शनिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय संदेश पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

भारत एवं जापान के विद्वानों ने गीता के शाश्वत सिद्धांतों को समकालीन वैश्विक चुनौतियों के संदर्भमें प्रस्तुत किया। सेमिनार में लगभग 400 शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. काटो सान ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेमिनार ने श्रीमद्भगवद् गीता के प्रति अकादमिक समझ को और गहरा किया और भारत और जापान के विद्वानों एवं प्रतिभागियों के बीच सार्थक संवाद एवं सहयोग के नए अवसर प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed