फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today the young man had to fly to Malaysia, died by swallowing poisonous substance

Kurukshetra News: आज भरनी थी युवक को मलेशिया के लिए उड़ान, जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Today the young man had to fly to Malaysia, died by swallowing poisonous substance
कुरुक्षेत्र। आज बुधवार को सूरज को मलेशिया के लिए उड़ान भरनी थी। उसे विदेश भेजने के लिए परिजन तरह-तरह की तैयारी कर रहे थे, मगर उससे पहले ही सूरज की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। 24 वर्षीय सूरज कुछ समय पहले ही मलेशिया से अपने घर गोबिंदगढ़ आया था। परिजनों का आरोप है कि एक युवती सूरज से बार-बार रुपयों की मांग कर रही थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

संजय कुमार ने बताया कि उसका भाई सूरज कुछ समय पहले ही मलेशिया से अपने घर लौटा था। बुधवार को उसकी मलेशिया की फ्लाइट थी। पूरा परिवार उसी की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि एक लड़की उसके भाई से बार-बार रुपयों की मांग कर रही थी। मलेशिया से घर आने के बाद से उसका भाई कुछ परेशान भी चल रहा था। सोमवार को उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने तुरंत उसे शहर के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इत्तेफाकिया रपट दर्ज
थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से युवक के जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके भाई संजय के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। सूरज की एक लड़की से बातचीत की चर्चा सामने आई है। अभी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा में मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत
कुरुक्षेत्र। पिहोवा के गांव गढ़ी लांगरी में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत का मामला सामने आया। पूजा ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। यहां गांव में खेतों में काम करते हैं। सोमवार को उसका पति संजय (35) किसी काम से पिहोवा गया था। लौटा तो उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसी के चलते उसने कोई दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। यहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed