फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today is the last date for taking admission in various courses of Kuvi.

Kurukshetra News: कुवि के विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने की आज अंतिम तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date for taking admission in various courses of Kuvi.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बाहरी दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नए सत्र में दाखिले के लिए अंतिम तिथि शनिवार 15 जून है। प्रदेश के एकमात्र ए-प्लस-प्लस विश्वविद्यालय में ऑनलाइन दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी कुवि की वेबसाइट पर यूजी इंटीग्रेटिड प्रोग्राम्स व पीजी प्रोग्राम्स में 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजी कोर्स व यूजी एंड इंटीग्रेटिड प्रोग्राम्स, पीजी कोर्सिज एमए, एमएससी, एमकॉम, बैचलर डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। जबकि एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में इच्छुक आवेदक 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कुवि के विभिन्न प्रोग्राम्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल (आईयूएमएस) से विभिन्न विभागों के यूजी इंटीग्रेटिड प्रोग्राम्स व पीजी प्रोग्राम्स, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है, ताकि दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सके। कुवि के विभिन्न विभागों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीबीए आनर्स, एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड प्रोग्राम्स, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्नोलॉजी, बीएफए, एमपीए ऑनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड प्रोग्राम, बीए एलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड प्रोग्राम, एमटेक अप्लाइड जियोलॉजी में 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सिज एमए, एमएससी, एमकॉम, बीलिब, एमलिब, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए(एसएफएस), बीएड स्पेशल एजुकेशन(वीआई), एमएड स्पेशल एजुकेशन(वीआई), एमपीएड, बीपीएड, एलएलबी (प्रोफेशनल), एमएफए, एलएलएम, एलएलएम(एसएफएस), एमफार्मेसी, एमसीए, एमटैक, पीजी डिप्लोमा (प्रातःकालीन सत्र) इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन वुमेन स्टडीज़, बुद्धिस्ट स्टडीज़, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस, पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड साइकोथैरेपी, पीजी डिप्लोमा इन हाॅस्पिटेलिटी एंड इवेंट मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी, पीजी डिप्लोमा (सायंकालीन सत्र) ट्रांसलेशन इन हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी, पीजी डिप्लोमा इन फ्लोरीकल्चर, पीजी डिप्लोमा इन नॉलेज ट्रेडिशंस इन संस्कृत एंड इंडोलॉजी में 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यार्थी ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन : प्रो. महासिंह पूनिया
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि (सांयकालीन सत्र) एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, जैपनिज भाषा, डिप्लोमा इन फ्रैंच, जर्मन, उर्दू, रीजनिंग, जापानी भाषा (आनलाइन), संस्कृत भाषा (ऑनलाइन), (प्रातः कालीन सत्र) डिप्लोमा इन योगा एंड अप्लाइड फिलोसफी, (सांयकालीन सत्र) सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच, जर्मन, पंजाबी, कम्यूनिकेशन स्किल्स, उर्दू, भगवद्गीता, योगा, मोरल एंड स्पिरिचुअल काउंसलिंग, जापानी भाषा (ऑनलाइन), बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स इन जापानी भाषा एंड कल्चर(ऑनलाइन), सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन ट्रांसलेशन फ्रॉम इंग्लिश टू हिंदी में 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जबकि एमएड, सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ स्पोर्ट्स डाइटिशियन, सर्टिफिकेट कोर्स इन जिम एंड एरोबिक इंस्ट्रक्टर कोर्साें में दाखिले का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed