फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today 28 places in Kurukshetra will have vaccine to protect against corona

कुरुक्षेत्र में आज 28 जगहों पर लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Today 28 places in Kurukshetra will have vaccine to protect against corona
जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी की चेन को तोड़ने के लिए वीरवार को 28 जगह टीकाकरण शिविर आयोजित करेगा। इन टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। विभाग की ओर से वीरवार का शेड्यूल भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार एलएनजेपी अस्पताल में कोविशील्ड और कोवॉक्सीन, सीएचसी मथाना, बाबैन सीएचसी, गांव बारना के सब सेंटर तथा कृष्णा नगर गामड़ी के यूपीएचसी सेंटर, बाबा खेड़ी शहीदां बाबा की कुटिया में कोवैक्सीन, गांव सारसा के सरकारी स्कूल, गांव इशाकपुर के पंचायती घर, गांव सिरसला के जीपीएस, गांव प्रतापगढ़ के जीपीए,गांव मथाना सीएचसी, पिपली के शिव मंदिर गणेश कॉलोनी, गांव झिरबड़ी के जीएमएस, गांव पलवल सरकारी स्कूल, बारना सीएचसी में, गांव लुखी डेरा चकचकादिया, गांव धुराली के डेरा मेहरचंद, लाडवा सीएचसी, टाटका पीएचसी, गुढ़ा पीएचसी, बाबैन सीएचसी, गांव झांसा सीएचसी, जिला कोर्ट लाइब्रेरी बार रूम, गुरुकुल थर्ड गेट के साथ-साथ पॉली क्लीनिक सेक्टर 4 में कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि समाज के हर व्यक्ति को कोरोना के संक्रमण से बचाना है और जिसके लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना शेड्यूल जारी करके लोगों का कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में जाकर कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन जरूर लगवाएं ताकि इस कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed