फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tirthodhawar Sabha expressed gratitude for reappointing Dr. Sudesh Chikara as Vice Chancellor

डॉ. सुदेश छिकारा को पुन: कुलपति नियुक्त करने पर तीर्थोद्वार सभा ने जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tirthodhawar Sabha expressed gratitude for reappointing Dr. Sudesh Chikara as Vice Chancellor
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर एवं प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. सुदेश छिकारा को पुन: तीन वर्ष के लिए भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर की कुलपति नियुक्त करने पर श्री ब्राह्मण तीर्थोद्वार सभा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है।
विज्ञापन

सभा के मुख्य सलाहकार एवं नगर परिषद थानेसर के पूर्व वाइस चेयरमैन जयनारायण शर्मा एडवोकेट ने कहा कि डॉ. सुदेश छिकारा ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं और अपने पहले तीन वर्ष के कार्यकाल में महिला विश्वविद्यालय को बुलंदियों पर पहुंचाया है। उनके प्रशासनिक अनुभव एवं मार्गदर्शन में इस विश्वविद्यालय ने उत्तरी भारत में अपनी एक अलग से पहचान बनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने डॉ. छिकारा को पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त करके एक सराहनीय कार्य किया है। उनकी इस नियुक्ति से कुरुक्षेत्र जिला और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अत्यंत खुशी का माहौल है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय वार्ड से पार्षद रह चुके एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य जयनारायण शर्मा ने कहा कि जल्द ही श्री ब्राह्मण तीर्थोद्वार सभा के तत्वावधान में नगर की प्रमुख सामाजिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संस्थाओं की ओर से डॉ. छिकारा का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed