फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tips for digital tools given to students, Kurukshetra

विद्यार्थियों को दिए डिजिटल टूल्सके टिप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tips for digital tools given to students, Kurukshetra
वर्कशॉप के दौरान कंप्यूटर पर काम करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) की डायमंड जुबली पर विद्यार्थियों के लिए डिजिटल इंडिया वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग के छात्रों की ओर से विद्यार्थियों को वेब डेवलपमेंट, ब्लॉगिंग, गूगल सूट और स्क्रैच के बारे में सिखाया गया।
वर्कशॉप में केंद्रीय विद्यालय, शासकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी, एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी, निवेदिता पब्लिक स्कूल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, जीएसएसएस मिर्जापुर के नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने के साथ भविष्य में कुशल और रोजगार योग्य बनाने में मदद करना रहा। विद्यार्थियों बताया गया कि वे कैसे अपने आप को इंटरनेट की दुनिया में हो रहे आधुनिक बदलावों से अपडेट रहे। साथ ही उन्हें कुछ टास्क करने को दिए गए, ताकि वे बेहतर तरीके से समझ सकें।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सूद ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला को भिन्न डिजिटल टूल्स सीखने के लिए प्रभावी बताया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजकों को कार्यशाला को सफल बनाने की सराहना की। आयोजक डॉ. कपिल व डॉ. आशीष ने बताया आने वाले दिनों में कक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन सहायता भी दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. सारिका, डॉ. मुनीश, पूनम, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed