फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tipper driver beats up policeman

Kurukshetra News: टिपर चालक ने पुलिसकर्मी से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Tipper driver beats up policeman
कुरुक्षेत्र। अवैध खनन की जांच के दौरान एक टिपर चालक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके से भाग गया। घटना 17 मई की रात को हुई, जब राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम अवैध खनन की जांच के लिए तैनात थी।
विज्ञापन

एएसआई नरमैल सिंह, नाथूराम और मुख्य सिपाही बलराज सिंह की टीम ने रात 10 बजे लाडवा-पिपली रोड पर टिपर को जांच के लिए रोका। चालक गाड़ी रोकते ही मौके से भाग गया। टीम ने टिपर की तस्वीरें लीं और बलराज सिंह को निगरानी के लिए छोड़कर आगे बढ़ी। रात 11 बजे बलराज सिंह ने सूचना दी कि चालक ने उनके साथ हाथापाई की और धक्का देकर भाग गया। नरमैल सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अज्ञात चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर टिपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नए बस अड्डे से मोटरसाइकिल चोरी
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे के पास मंगलवार सुबह एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। मुकरपुर गांव के पीड़ित विक्रम ने सेक्टर-सात पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 20 मई को सुबह आठ बजे मोटरसाइकिल नए बस स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी कर अपने काम से चला गया। 9:30 बजे वापस आया तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। उसने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बस अड्डे से बाइक चोरी
पिपली। बस अड्डे से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस्माइलपुर गांव के रहने वाले पीड़ित हरदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि वीरवार सुबह 11 बजे के करीब वह बाइक पर ताला लगाकर पिपली बस स्टैंड पर पार्क करके करनाल चला गया था। शाम सात बजे लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। थाना सदर थानेसर के प्रभारी बलजीत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद


चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ आरोपी काबू
शाहाबाद। थाना पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में रतनगढ़ गांव के रहने वाले अंकित को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। 20 मई को पुलिस को दी शिकायत में माजरी मोहल्ला वासी सतपाल सचदेवा ने बताया कि 19 मई को वह अपने काम से जगाधरी वाले कुएं के पास गया था। उसने मोटरसाइकिल कुएं के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपी को काबू कर अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed