फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Time table is not correct, passengers are upset

Kurukshetra News: समय सारणी दुरूस्त नहीं, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Time table is not correct, passengers are upset
कुरुक्षेत्र। लाडवा से जोधपुर जाने वाली बस, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा दिखाई गई थी हरि झंडी।
कुरुक्षेत्र। जिस उत्साह से करीब चार माह पहले सीएम सिटी लाडवा से वाया सालासर होते हुए जोधपुर के लिए बस सेवा शुरू की थी, वह अब ठंडा पड़ता दिखाई देने लगा है। रोडवेज प्रशासन इतने समय के बावजूद भी सालासर बस अड्डे पर समय सारणी दुरूस्त नहीं करवा पाया है, जिसका खामियाजा कर्मचारियों को झेलना पड़ता है। इनमें अब रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मानें तो समय सारणी सही न होने के चलते वहां पर कर्मियों और निजी बस संचालकों के बीच तनाव भी बढ़ रहा है जबकि अधिकारी ऐसे हालात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले मुख्यमंत्री सात नवंबर को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव मथाना, दबखेड़ा, बड़ैचपुर और छलौंदी आदि गांवों में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रोडवेज विभाग ने लाडवा बस अड्डे से जोधपुर के लिए बस सेवा शुरू की थी, जिसको मुख्यमंत्री ने हरि झंडी देकर रवाना किया था। इस बस में यात्री भी बढ़ने लगे हैं तो यहां के श्रद्धालुओं के लिए खाटू श्याम धाम जाने की राह भी आसान हुई लेकिन सालासर पहुंचते-पहुंचते न केवल बस में सवार यात्री थकने लगते हैं बल्कि बस पर तैनात कर्मचारियों का उत्साह भी ठंडा पड़ने लगता है।
यूनियन से जुड़े कर्मचारी नेताओं की मानें तो बस पर तैनात कर्मचारियों के सालासर बस अड्डे पर ही करीब पौने दो घंटे इंतजार करना पड़ता है।

यह है सालासर बस अड्डे पर समय सारणी
कर्मचारियों का कहना है कि बस सुबह चार बजे लाडवा बस अड्डे से निकलती है, जो साढ़े चार बजे कुरुक्षेत्र व साढ़े पांच बजे कैथल पहुंच जाती है। इसके बाद यह हिसार होते हुए डेढ़ बजे सालासर पहुंच जाती है। यहां पर कुरुक्षेत्र रोडवेज प्रशासन सालासर रोडवेज प्रशासन से समय सारणी बनवाना ही भूल गया।
ऐसे में यहां डेढ़ बजे पहुंचने के बावजूद करीब तीन बजकर 10 मिनट पर ही बस निकल पाती है। प्रशासनिक समय सारणी सही न होने के चलते वहां पर चलने वाली निजी बसों के संचालकों के साथ तनाव रहने लगा है तो यहां से जोधपुर तक जाने वाले यात्री भी इतने लंबे समय तक बस में बैठकर थकने लगते हैं।
यात्रियों का गुस्सा भी चालक-परिचालक को ही झेलना पड़ता है। ऐसे में बस को उक्त समय कवर करने के लिए बेहद धीरे भी चलाने को मजबूर होना पड़ता है। आज भी यही हालात बने हुए हैं।


जीएम बोले- सही है समय सारणी कोई समस्या नहीं
डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह ने दावा किया कि सालासर बस अड्डे पर समय सारणी के संबंध में वहां के रोडवेज प्रशासन के साथ मिलकर समय सारणी सही कर ली गई है और अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed