फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Till now 25 thousand beneficiaries of the district have received happy cards

Kurukshetra News: अब तक जिले के 25 हजार लाभार्थियों को मिले हैप्पी कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Till now 25 thousand beneficiaries of the district have received happy cards
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड लेने पहुंचा लाभा​र्थी।
कुरुक्षेत्र। जिले में अब तक 25 हजार के करीब यात्रियों को हैप्पी कार्ड योजना का लाभ मिल चुका है। इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले से 85 हजार आवेदकों ने आवेदन किया था। यात्रियों को हैप्पी कार्ड योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से अब शनिवार व रविवार को भी हेल्प डेस्क लगाए गए है, जिसके माध्यम से यात्रियों को हैप्पी कार्ड बांटकर राहत देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज विभाग की ओर से पिछले 45 दिनों से हैप्पी कार्ड बांटे जा रहे हैं। इसके लिए कुरुक्षेत्र में पांच व पिहोवा में तीन हेल्प डेस्क लगाए गए हैं, जिन पर 40 से ज्यादा कर्मचारी हर रोज लोगों को हैप्पी कार्ड बांटने से लेकर उसे एक्टिवेट करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जिससे अब हेल्प डेस्कों पर हैप्पी कार्ड लेने वाले लाभार्थियों की भीड़ भी कम होने लगी है। फिर भी योजना का लाभ देने के उद्देश्य से विभाग की ओर से शनिवार व रविवार को भी हैप्पी कार्ड बांटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन




भीड़ न होने से मिली राहत : संदीप चौहान
संदीप चौहान का कहना है कि रविवार को भी हैप्पी कार्ड बांटे जा रहे हैं, हेल्प डेस्क पर भीड़ न के बराबर है, जिससे हैप्पी कार्ड लेने में काफी राहत मिली है। जबकि पहले भीड़ होने के चलते दो बार चक्कर लगाकर वापस हो चुका हूं। अब हैप्पी कार्ड का प्रयोग योजना का लाभ लेने के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






छुट्टी के दिन भी लगाए गए हेल्प डेस्क : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि जिले में अब तक 25 हजार के करीब हैप्पी कार्ड बंट चुके हैं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार को भी हेल्प डेस्क लगाकर हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed